chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
PASSPORT SEVA KENDRA | रायपुर PSK शिफ्ट… नया पता नोट करें

रायपुर. रायपुर में पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए जरूरी अपडेट है। अब तक पंडरी के श्याम प्लाजा में चल रहा Passport Seva Kendra Raipur शिफ्ट हो चुका है।
अब यह केंद्र तेलीबांधा मेन रोड स्थित One High Street की दूसरी मंजिल पर चलेगा और 6 अप्रैल 2026 से यहीं से काम शुरू होगा।
मतलब साफ है अगर आपने 6 अप्रैल या उसके बाद का अपॉइंटमेंट लिया है, तो पुराने पते पर मत पहुंचिए, वरना आपका काम अटक सकता है।
अच्छी बात ये है कि सिर्फ लोकेशन बदली है, बाकी प्रोसेस वही रहेगा। यानी अपॉइंटमेंट, डॉक्युमेंट और टाइमिंग सब पहले जैसे ही रहेंगे।
प्रशासन का कहना है कि नए लोकेशन पर ज्यादा बेहतर और व्यवस्थित सुविधा मिलेगी, क्योंकि यह शहर का आसान और कनेक्टेड एरिया है।
तो अगर पासपोर्ट बनवाने का प्लान है, तो नया पता नोट करना बिल्कुल मत भूलिए।



