AAP REMOVES RAGHAV CHADHA | राज्यसभा से हटाए गए राघव चड्ढा, अब बोलने का मौका भी नहीं

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने बड़ा सियासी फैसला लेते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है। इतना ही नहीं, पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर साफ कह दिया है कि अब उन्हें सदन में बोलने के लिए समय भी न दिया जाए।
इस फैसले के बाद साफ हो गया है कि पार्टी के अंदर कुछ बड़ा चल रहा है। राघव की जगह अब पंजाब से सांसद डॉ. अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी दी गई है।
पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। खासकर उनकी बीजेपी से कथित नजदीकियों और पार्टी गतिविधियों से दूरी को लेकर सवाल उठ रहे थे। हालांकि पार्टी नेताओं ने इन अटकलों को खारिज किया, लेकिन अब इस फैसले ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है।
ध्यान देने वाली बात ये भी है कि अरविंद केजरीवाल की रिहाई जैसे बड़े मौके पर भी राघव चड्ढा नजर नहीं आए थे, जिससे उनकी सक्रियता पर सवाल उठे थे।
अब सबकी नजर इस पर है कि क्या ये सिर्फ संगठनात्मक बदलाव है या इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति छिपी है।



