chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़राजनीती

CG BJP TEAM | संगठन मजबूत करने BJP ने सहकारिता प्रकोष्ठ की पूरी नई टीम घोषित

 

जगदलपुर. जगदलपुर में BJP ने संगठन को धार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सहकारिता प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। ऊपर से मिले निर्देश के बाद जिला स्तर पर पूरी टीम को नए सिरे से सेट किया गया है।

जिला संयोजक मनोहर तिवारी ने नई टीम घोषित की, जिसमें तुलसीराम देवांगन और संतोष नाग को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं मीडिया, सोशल मीडिया और ऑफिस की जिम्मेदारियां भी अलग-अलग लोगों को दी गई हैं ताकि काम तेजी से हो सके।

इसके अलावा कार्यसमिति में भी कई नए और पुराने चेहरों को शामिल किया गया है, जिससे साफ है कि BJP अब बस्तर में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने सभी पदाधिकारियों से साफ कहा है कि संगठन को जमीन पर मजबूत करना ही सबसे बड़ा लक्ष्य रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button