chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | अब पेपर लीक नामुमकिन? बोर्ड ने लगाया वन टाइम लॉक सिस्टम

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने इस बार एग्जाम सिस्टम में बड़ा गेम बदल दिया है। अब पेपर लीक या गड़बड़ी की गुंजाइश लगभग खत्म करने के लिए “वन टाइम लॉक सिस्टम” लागू किया जा रहा है।

इस सिस्टम में प्रश्न पत्र के पैकेट खास लॉक से सील होंगे, जिन्हें एक बार खोलने के बाद दोबारा बंद नहीं किया जा सकेगा। यानी बीच रास्ते छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो तुरंत पकड़ में आ जाएगी।

यहीं नहीं, अब पेपर को GPS लॉक वाले कंटेनर में परीक्षा केंद्र तक भेजा जाएगा। हर मूवमेंट पर नजर रहेगी और जरा सा भी शक हुआ तो तुरंत अलर्ट मिलेगा।

जिला शिक्षा अधिकारियों को भी सख्त जिम्मेदारी दी गई है कि हर सेंटर पर यह सिस्टम सही तरीके से लागू हो। किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई तय है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button