chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG ACCIDENT BREAKING | महिलाओं को कुचलने के बाद ट्रेलर से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 की मौत

रायपुर। अंबिकापुर हाईवे पर रविवार को खौफनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू हुई और सड़क किनारे चल रही 3 महिलाओं को कुचल दिया।
इसके बाद भी गाड़ी नहीं रुकी… सीधा ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही 3 महिलाओं और स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।
स्थानीय लोगों के मुताबिक ड्राइवर तेज रफ्तार में था और नशे में होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।



