CHHATTISGARH | बस्तर बदलने वाला है… PM के दौरे से पहले बड़ा ब्लूप्रिंट तैयार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब “बस्तर 2.0” की शुरुआत की तैयारी हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के लिए बड़ा विकास प्लान सौंप दिया है।
सरकार का दावा है कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद अब बस्तर पूरी तरह विकास मोड में आ चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़कों, रेलवे, एयरपोर्ट, अस्पताल, स्कूल से लेकर स्टार्टअप और टूरिज्म तक का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है।
सबसे बड़ा फोकस कनेक्टिविटी और रोजगार पर है। 228 नई सड़कें, 267 पुल, रेल लाइन, एयरपोर्ट विस्तार और इंद्रावती नदी पर बड़े प्रोजेक्ट्स से पूरे इलाके को जोड़ा जाएगा।
युवाओं के लिए 5000 स्टार्टअप का टारगेट रखा गया है, वहीं 15 स्टेडियम और मल्टीपर्पज हॉल भी बनाए जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चित्रकोट, तीरथगढ़ और कांगेर घाटी को इंटरनेशनल लेवल पर प्रमोट करने की तैयारी है।
सरकार का दावा है कि 2029 तक 85% परिवारों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है।
अब सबसे बड़ी नजर प्रधानमंत्री मोदी के बस्तर दौरे पर है, जहां इन बड़े प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हो सकता है। अगर ये दौरा होता है, तो बस्तर के लिए यह असली टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।



