chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
RAIPUR POLICE TRANSFER | ट्रैफिक बिगड़ा… इंस्पेक्टर बदले!

रायपुर. रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। शहर में कई पुलिस निरीक्षकों का एक साथ तबादला कर दिया गया है।
लगातार बढ़ते जाम और यातायात अव्यवस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि नई पोस्टिंग से सिस्टम में बदलाव आएगा और ट्रैफिक कंट्रोल बेहतर होगा।

सूत्रों के मुताबिक, जिन इलाकों में ज्यादा शिकायतें आ रही थीं, वहां खास तौर पर बदलाव किए गए हैं। यानी अब नए इंस्पेक्टर मैदान में उतरेंगे और ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे।
शहर में लंबे समय से ट्रैफिक को लेकर लोगों की नाराजगी थी, ऐसे में यह ट्रांसफर लिस्ट सीधे उसी पर एक्शन माना जा रहा है।
अब देखने वाली बात होगी कि ये बदलाव जमीन पर कितना असर दिखाते हैं।



