खेलनेशनल

IPL 2026 | डेब्यू में ही गेंदबाज ने रचा इतिहास, RR ढेर

 

नई दिल्ली। IPL के इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराकर जोरदार जीत दर्ज की, लेकिन असली चर्चा एक डेब्यू खिलाड़ी ने लूट ली। प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही मैच में ऐसा धमाका किया कि रिकॉर्ड बन गया। पहले ओवर में ही 3 विकेट लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया। IPL में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ था।

राजस्थान की शुरुआत ही खराब रही। वैभव सूर्यवंशी खाता भी नहीं खोल पाए और टीम लगातार दबाव में आ गई। इधर ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रन ठोके, जिसमें चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली।

मैच के दौरान कई दिलचस्प मोमेंट्स भी दिखे। फ्लडलाइट बंद होने से खेल रुका, दर्शकों ने मोबाइल फ्लैश जलाकर माहौल बना दिया। वहीं कैच लेते वक्त दो खिलाड़ी आपस में टकरा गए, फिर भी विकेट गिर गया। कुल मिलाकर ये मैच सिर्फ जीत-हार नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स और ड्रामे से भरपूर रहा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button