chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
RAIPUR CURRENCY TOWER INCIDENT | ACS लिफ्ट में कैद!

रायपुर. रायपुर के VIP रोड स्थित करेंसी टावर में आज सुबह ऐसा मामला हुआ जिसने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी। छत्तीसगढ़ सरकार की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं और करीब 20 मिनट तक अंदर कैद रहीं।
सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि लिफ्ट के अंदर न लाइट थी, न हवा का कोई इंतजाम और न ही इमरजेंसी अलार्म। हालत ऐसी हो गई कि घबराहट में अफसर रोने लगीं और उनकी तबीयत बिगड़ गई।
किसी तरह फोन कर उन्होंने बाहर सूचना दी, तब जाकर हड़कंप मचा और उन्हें बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने उर्जा सचिव को कॉल कर टावर की खराब व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठाए।
मामला यहीं खत्म नहीं होता। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस टावर में पहले भी कई बार लिफ्ट फंस चुकी है, लोग बेहोश तक हो चुके हैं, लेकिन प्रबंधन ने कोई ठोस सुधार नहीं किया।



