chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG BREAKING | अब नहीं चलेगा सस्पेंशन-बहाली का खेल… DPI का बड़ा एक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ‘खेल’ खत्म होने वाला है। DPI ने सीधा मैसेज दे दिया है दागी शिक्षकों और कर्मचारियों की फाइल अब दबेगी नहीं। सभी जेडी और डीईओ से पिछले 6 महीने में हुए सस्पेंशन, बहाली और विभागीय जांच की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।
असल में कई जगहों पर सस्पेंड होते ही बैकडोर से बहाली का खेल चल रहा था, अब उसी पर ब्रेक लगाने की तैयारी है। नई गाइडलाइन के मुताबिक अब बड़ी जांच 6 महीने में और छोटी जांच 3 महीने में खत्म करनी होगी।
सबसे बड़ा झटका ये है कि अब सिर्फ आरोपी ही नहीं, जांच अधिकारी भी फंस सकते हैं। समय पर जांच पूरी नहीं हुई तो उन पर भी कार्रवाई तय है। साथ ही जब तक जांच पूरी नहीं होगी, प्रमोशन और फायदे भी रुकेंगे।
मतलब साफ है अब विभाग में ‘सेटिंग’ नहीं, सीधी कार्रवाई होगी।



