chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR MALL PARKING | मॉल पार्किंग फ्री… फिर भी वसूली!

 

रायपुर। रायपुर में मॉल पार्किंग को लेकर बड़ा खेल सामने आ गया है। जिला उपभोक्ता फोरम ने साफ आदेश दिया। मॉल में पार्किंग जनता के लिए जरूरी सुविधा है, इसके पैसे नहीं लिए जा सकते। इतना ही नहीं, एक मामले में मॉल को 50 हजार मुआवजा और 5 हजार खर्च देने तक का आदेश भी दिया गया।

लेकिन जमीन पर कहानी पूरी उलटी है। शहर के कई मॉल आज भी खुलेआम 10 से 30 रुपए तक पार्किंग के नाम पर वसूली कर रहे हैं। एंट्री पर पर्ची, बाहर निकलते वक्त पैसे जैसे कुछ हुआ ही नहीं।

देवेंद्र नगर के सिटी सेंटर में 20 रुपए लिए जा रहे हैं, तेलीबांधा के 36 मॉल में भी वही हाल। कई जगह स्टाफ साफ कह रहा है पर्ची के बिना एंट्री ही नहीं। जब फोरम ने साफ मना कर दिया, तो ये वसूली आखिर किसके इशारे पर चल रही है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button