chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
RAIPUR SUICIDE CASE | पूर्व विधायक के बेटे ने की आत्महत्या

रायपुर. रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने आत्महत्या कर ली। जैसे ही ये खबर फैली, इलाके में हड़कंप मच गया।
मामला राजधानी के मोवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सबसे बड़ी बात ये है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामला और ज्यादा रहस्यमय हो गया है।
45 साल के जय साहू के इस कदम के पीछे आखिर वजह क्या थी, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

