chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG COAL SCAM | सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर को कोर्ट से झटका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में बड़ा मोड़ आ गया है। हाई कोर्ट ने मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने साफ कहा कि नारायण सिर्फ ड्राइवर नहीं, बल्कि पूरे कोल सिंडिकेट का एक्टिव सदस्य था।
जांच एजेंसियों को रेड के दौरान मिली डायरी ने पूरा खेल खोल दिया। डायरी में ‘नारायण’ नाम से दर्ज एंट्रियों की पड़ताल हुई तो करीब 13 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कनेक्शन सामने आया। कोर्ट ने माना कि अगर जमानत दी गई तो केस प्रभावित हो सकता है। इस हाई प्रोफाइल घोटाले में अब तक 35 आरोपी जांच के घेरे में हैं और मामला लगातार गर्माता जा रहा है।



