chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | सिम्पलेक्स कास्टिंग की डायरेक्टर संगीता केतन शाह पर FIR

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से करोड़ों की जमीन डील का बड़ा खेल सामने आया है। सिम्पलेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह और उनके पति केतन शाह पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि दोनों ने कोहका की विवादित जमीन को ‘पूरी तरह क्लियर’ बताकर 50 लाख में सौदा किया और खरीदार से 10 लाख रुपए एडवांस भी ले लिए। लेकिन जब रजिस्ट्री की बारी आई तो साफ मना कर दिया।

सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पता चला कि उसी जमीन के दस्तावेज गिरवी रखकर 4.5 करोड़ रुपए का लोन भी लिया जा चुका था। महीनों तक कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित कोर्ट पहुंचा, जिसके बाद अब पुलिस ने 420 समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सामने आते ही कारोबारी दंपती के नेताओं के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button