RAIPUR IPL MATCH : MI vs RCB महामुकाबला आज, बारिश ने बढ़ाई टेंशन…

रायपुर. रायपुर आज पूरी तरह क्रिकेटमय होने वाला है। Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच आज शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और हजारों फैंस स्टेडियम पहुंचने वाले हैं। लेकिन मैच से पहले मौसम ने टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि बारिश का अलर्ट जारी है।
अगर मौसम बिगड़ा तो फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है। दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर जबरदस्त तैयारी की गई है। Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium के अंदर एंट्री सिर्फ QR कोड से मिलेगी, ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है और पार्किंग स्टेडियम से 2 किलोमीटर दूर बनाई गई है।
स्टेडियम के अंदर CCTV से हर मूवमेंट पर नजर रहेगी। मैच से पहले Virat Kohli और खिलाड़ियों की प्रैक्टिस ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। अब सबकी नजर सिर्फ इस हाईवोल्टेज मुकाबले और मौसम पर टिकी है।



