chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | PSC घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित PSC घोटाले में एक बार फिर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। CBI ने बुधवार को पूर्व PSC सचिव जेके ध्रुव के ठिकानों पर दबिश दी है। भिलाई सेक्टर-10 स्थित उनके घर पर जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी रही।

CBI का आरोप है कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती परीक्षाओं में चयन प्रक्रिया को प्रभावित कर कुछ उम्मीदवारों को अनुचित फायदा पहुंचाया गया। जांच में तत्कालीन सचिव जेके ध्रुव पर अपने पद का दुरुपयोग कर बेटे समेत कुछ प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं।

इस मामले की जांच छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर CBI को सौंपी गई थी। जांच के दौरान एजेंसी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अदालत में पूरक आरोपपत्र भी पेश कर चुकी है।

हालांकि इस केस में ज्यादातर आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी टामन सिंह सोनवानी अब भी जेल में हैं। PSC भर्ती घोटाला प्रदेश के सबसे चर्चित मामलों में गिना जाता है और इसकी जांच अभी भी जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button