hindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनल

LALIT MODI INTERVIEW | ललित मोदी का बड़ा धमाका!

 

रायपुर डेस्क। IPL के फाउंडर ललित मोदी ने करीब पौने दो घंटे के इंटरव्यू में कई बड़े और विवादित दावे किए हैं। उन्होंने साफ कहा कि “मैं भगोड़ा नहीं हूं, मेरे खिलाफ आज तक कोई केस नहीं है। अगर मैं भाग रहा होता तो भारत सरकार मुझे कब का पकड़ चुकी होती।”

ललित मोदी ने कहा कि IPL उनका “बच्चा” है और आज दुनिया उन्हें IPL की वजह से पहचानती है। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ राजनीतिक कारणों से माहौल बनाया गया और कई बड़े नेताओं के साथ हुए विवादों का भी जिक्र किया।

इंटरव्यू में ललित मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और शशि थरूर को लेकर भी कई दावे किए। उन्होंने कहा कि कोच्चि IPL टीम विवाद के बाद उनके खिलाफ पूरी मशीनरी सक्रिय हो गई थी।

सबसे चौंकाने वाला दावा दाऊद इब्राहिम और क्रिकेट सट्टेबाजी को लेकर रहा। ललित मोदी ने कहा कि IPL के शुरुआती वर्षों में उन्होंने फिक्सिंग और माफिया की एंट्री रोकने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें करोड़ों डॉलर के ऑफर और जान से मारने की धमकियां मिलीं। उन्होंने यहां तक दावा किया कि उनकी हत्या की तीन बार कोशिश हुई।

ललित मोदी ने यह भी कहा कि अब भारत लौटकर खुद को सही साबित करने की कोई इच्छा नहीं बची है। वहीं उन्होंने खुलासा किया कि उनकी बायोपिक पर काम चल रहा है और रणवीर सिंह उनका किरदार निभाना चाहते हैं।

इंटरव्यू के बाद एक बार फिर ललित मोदी, IPL और पुराने विवाद राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button