नेशनल
सिर्फ हेलमेट और सीटबेल्ट से बच सकती थी 2024 में 40 हजार से ज्यादा जानें, सड़क हादसों पर रिपोर्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, स्टैंडर्ड हेलमेट और सीटबेल्ट से 2024 में हजारों जानें बचाई जा सकती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में सड़क हादसों में मारे गए लोगों में से 40 हजार से अधिक जिंदगियों को केवल स्टैंडर्ड हेलमेट और सीटबेल्ट के इस्तेमाल से बचाया जा सकता था।



