chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

VENEZUELA EARTHQUAKE | डबल भूकंप ने वेनेजुएला में मचाई तबाही,

 

रायपुर। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो भीषण भूकंपों ने पूरे देश को दहला दिया है। महज एक मिनट के भीतर 7.2 और फिर 7.5 तीव्रता के झटकों ने राजधानी काराकस समेत कई इलाकों में तबाही मचा दी। अब तक 32 लोगों की मौत और 700 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, जबकि राहत एजेंसियों का मानना है कि यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, दोनों भूकंप काराकस से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में आए। कई बहुमंजिला इमारतें जमींदोज हो गईं और हजारों लोग मलबे में फंस गए। बचाव दल लगातार युद्धस्तर पर राहत कार्य चला रहे हैं।

कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हर संभव सहायता पहुंचाने में जुटी है। काराकस का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी नुकसान के चलते बंद कर दिया गया है और स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

भूकंप के बाद अमेरिका ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिकी अधिकारियों ने वेनेजुएला सरकार से संपर्क कर राहत सामग्री और बचाव सहायता उपलब्ध कराने की पेशकश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताते हुए कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला के साथ खड़ा है और हर संभव मदद देने को तैयार है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ये भूकंप पिछले सौ वर्षों में वेनेजुएला में आए सबसे शक्तिशाली झटकों में शामिल हैं। हालांकि फिलहाल देश के तेल उत्पादन ढांचे को बड़े नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button