chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | ITI कॉलोनी में विंडो AC फटने से बड़ा हादसा

 

रायगढ़। अंबेडकर आवास ITI कॉलोनी में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां घर में लगे विंडो AC का कंप्रेसर अचानक फट गया। हादसे में फैले जहरीले धुएं की वजह से पिता की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक, पुरषोत्तम पटेल (45) अपने बेटे आर्यन पटेल (19) के साथ रहते थे। उसी दिन आर्यन का जन्मदिन भी था। दोनों रात में खाना खाकर सो गए थे, लेकिन तड़के करीब 3 बजे जोरदार धमाके के साथ AC का कंप्रेसर फट गया।

धमाके के बाद आग और धुआं पूरे कमरे में भर गया। बाहर खड़ी दो बाइकों तक आग पहुंच गई और वे भी जलकर राख हो गईं। दरवाजा बंद होने और धुएं की वजह से दोनों बाहर नहीं निकल सके।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पुरषोत्तम पटेल की मौत हो चुकी थी।

आर्यन पटेल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

चक्रधर नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में AC कंप्रेसर ब्लास्ट को ही हादसे की वजह माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button