chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 29 जून को पूरे छत्तीसगढ़ में छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जून का महीना खत्म होने की कगार पर है और इसी बीच स्कूली बच्चों और कर्मचारियों के लिए एक और छुट्टी की खुशखबरी आ गई है।

29 जून, सोमवार को कबीर जयंती के मौके पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।

इससे पहले 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी भी मिल चुकी है, यानी जून का आखिरी सप्ताह लगातार छुट्टियों से भरा हुआ है।

कबीर जयंती को छत्तीसगढ़ में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। दामाखेड़ा और कबीरधाम जैसे प्रमुख केंद्रों पर भव्य आयोजन होते हैं, जहां भजन-प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इसी वजह से कई नगर निगम क्षेत्रों में मांस-मटन की दुकानों और बूचड़खानों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button