CBSE NEW GUIDELINES | खत्म हुई तीसरी भाषा की टेंशन!

नई दिल्ली। CBSE ने छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए साफ कर दिया है कि मौजूदा 10वीं के छात्रों को तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। नए नियम से लाखों विद्यार्थियों की अतिरिक्त परीक्षा की चिंता खत्म हो गई है।
बोर्ड ने कहा है कि कक्षा 7, 8 और 9 में पढ़ रहे मौजूदा बैच के छात्रों को भी 10वीं में पहुंचने पर तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी फिलहाल किसी भी मौजूदा बैच पर नई भाषा नीति का दबाव नहीं रहेगा।
CBSE के मुताबिक, जिन छात्रों ने पहले से दो विदेशी भाषाएं चुनी हुई हैं, उन्हें उनके साथ एक अतिरिक्त भारतीय भाषा पढ़ाई जाएगी। इसके लिए जरूरी अध्ययन सामग्री भी तय समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी।
बोर्ड का कहना है कि भाषा शिक्षा को बोझ नहीं, बल्कि दिलचस्प और ज्ञानवर्धक बनाया जाएगा, ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस फैसले के बाद अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच राहत का माहौल है।



