chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | BJP ने बदला पूरा महिला मोर्चा सेटअप!

 

रायपुर। BJP ने महिला मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए पूरे प्रदेश के पांचों संभागों रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी घोषित कर दिए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से यह नई टीम तैयार की गई है। पार्टी का कहना है कि इसका मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी को और सक्रिय बनाना है।

नई जिम्मेदारियों के साथ अब महिला मोर्चा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से चलाने पर फोकस करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button