hindi newsनेशनल

BHOJSHALA SC COMMENT | संयम रखें, दोनों पक्षों को सुप्रीम कोर्ट की नसीहत

रायपुर। धार की भोजशाला-कमाल मौला परिसर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा संदेश दिया है। कोर्ट ने हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है और इसका जल्द समाधान निकाला जाएगा।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि उसकी अनुमति के बिना परिसर में किसी तरह का संरचनात्मक बदलाव नहीं किया जाएगा। वहीं मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज के लिए अलग खुली जगह उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। कोर्ट ने संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर मामले की रोजाना सुनवाई भी की जा सकती है। अब अगले 10 से 15 दिनों में इस विवाद पर विस्तृत सुनवाई होने की संभावना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button