chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | बस वालों की मनमानी! बिना आदेश बढ़ा किराया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने लगा है। डीजल की बढ़ती कीमत और मानसून का हवाला देकर कई बस ऑपरेटरों ने सरकार की मंजूरी के बिना ही किराया बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं, ऑनलाइन कम किराया दिखाकर ऑफलाइन ज्यादा वसूली का खेल भी चल रहा है।
रायपुर से भिलाई, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, भाटापारा, राजिम समेत कई रूटों पर 10 से 25 रुपये तक अतिरिक्त किराया वसूला जा रहा है। यात्रियों को पुरानी टिकटें दी जा रही हैं और विरोध करने पर बस से उतारने तक की चेतावनी दी जाती है। परिवहन विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि बिना सरकारी आदेश किराया बढ़ाना नियमों के खिलाफ है और दोषी ऑपरेटरों पर कार्रवाई की जाएगी।



