CHHATTISGARH | महादेव केस में विकास गर्ग गिरफ्तार

रायपुर डेस्क। महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी और एबिक्स (Ebix) के चेयरमैन विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए रायपुर लाया जा रहा है। बुधवार को उन्हें विशेष PMLA कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।
ED का आरोप है कि महादेव बेटिंग नेटवर्क से जुड़े कथित अवैध धन को विकास गर्ग की कंपनियों में निवेश किया गया और कई कंपनियों के जरिए उसकी वास्तविक स्रोत पहचान छिपाने की कोशिश की गई। एजेंसी के मुताबिक हाल ही में विकास गर्ग और उनसे जुड़ी कंपनियों की 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी अटैच की गई थीं। जांच एजेंसियों का मानना है कि इसी धन के जरिए EbixCash में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी गई। अब गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में मनी ट्रेल और निवेश से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
Mahadev Betting App Case, Vikas Garg Arrested, ED Action, Ebix Chairman, Mahadev Scam, Money Laundering Case, ED Raipur, Chhattisgarh News



