chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG EDUCATION | ट्रांसफर लिस्ट में शामिल शिक्षकों पर गंभीर आरोप

 

बिलासपुर। उच्च शिक्षा अध्ययन संस्थान, बिलासपुर से स्थानांतरित किए गए कुछ शिक्षकों को लेकर नया विवाद सामने आया है। ट्रांसफर सूची में शामिल कुछ शिक्षकों के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को लिखित शिकायत सौंपकर अभद्र व्यवहार और प्रैक्टिकल परीक्षा के अंकों में मनमानी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। अब इन शिक्षकों के तबादले के बाद पूरे मामले की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।

छात्रों ने लगाए थे गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक छात्र-छात्राओं ने संबंधित शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार करने और प्रैक्टिकल परीक्षा में अंक देने के नाम पर मनमानी करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद संस्थान में काफी हंगामा भी हुआ, लेकिन मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई।

विशाखा समिति से भी नहीं हुई जांच

सूत्रों के अनुसार इतने गंभीर आरोपों के बावजूद मामले को विशाखा समिति या किसी सक्षम आंतरिक शिकायत समिति को नहीं सौंपा गया। शिकायतों की जांच कराने के बजाय पूरे प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया, जिससे अब संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

5 शिक्षकों का हुआ तबादला

राज्य शासन ने 10 जुलाई 2026 को प्रशासनिक आधार पर संस्थान के पांच शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया। आदेश के अनुसार नूर मोहम्मद रिजवी, प्रीति तिवारी, विद्या भूषण शर्मा, डॉ. सलीम जावेद, करीम खान को नई पदस्थापना दी गई है।

उठ रहे हैं कई सवाल

शिकायत लिखित रूप में मिलने के बावजूद नियमानुसार जांच क्यों नहीं कराई गई? यदि आरोप गंभीर थे तो संबंधित समिति को मामला क्यों नहीं सौंपा गया? इन सवालों को लेकर अब संस्थान की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button