chhattisgarhhindi news

PAPER LEAK | GGU पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, परीक्षा रद्द

 

बिलासपुर। बिलासपुर की गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। यूनिवर्सिटी ने बीए-एलएलबी छठवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा रद्द कर दी है। अब 27 जुलाई से दोबारा परीक्षा होगी।

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की जांच में सामने आया कि समर्थ पोर्टल हैक नहीं हुआ था, बल्कि लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए प्रश्नपत्र और अन्य डेटा लीक किया गया। कमेटी ने पुलिस जांच की सिफारिश भी की है।

री-एग्जाम के फैसले पर छात्रों ने विरोध जताते हुए जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। छात्रों का सवाल है कि 6 जून को रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई में करीब डेढ़ महीने की देरी क्यों हुई।

मामले में लॉ विभाग के तत्कालीन डीन और एचओडी को पहले ही पद से हटाया जा चुका है। अब विश्वविद्यालय ने विभागीय जांच समिति बनाई है और पुलिस जांच की भी सिफारिश की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button