hindi newsनेशनल
SC HEARING AFFECTED | दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, SC में भी असर

नई दिल्ली. नई दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। इसका असर सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही पर भी पड़ा। कई वकील समय पर कोर्ट नहीं पहुंच सके।
इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि वकीलों की गैरमौजूदगी के चलते आज किसी पक्ष के खिलाफ कोई प्रतिकूल आदेश नहीं दिया जाएगा। अगर दोपहर तक हालात नहीं सुधरे तो वे खुद मामले में दखल देंगे।
DMRC के मुताबिक, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, सुप्रीम कोर्ट, सेंट्रल सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट समेत 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद हैं। यह कदम जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से उठाया गया है।
सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद, वकील कोर्ट नहीं पहुंच सके, CJI ने कहा – आज कोई प्रतिकूल आदेश नहीं होगा।



