chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | महारैली में नहीं पहुंचे कांग्रेसी, अब होगी कार्रवाई!

 

रायपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई विपक्ष की महारैली से दूरी बनाने वाले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस अब ऐसे नेताओं की सूची तैयार कर रही है, जो 1 नवंबर को आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल नहीं हुए थे।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री मलकीत सिंह ने बताया कि दिल्ली नहीं जाने वाले नेताओं की लिस्टिंग की जा रही है। दिवाली के बाद संबंधित नेताओं से चर्चा होगी और फिर कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

7 राज्यों में 202 पदाधिकारी निलंबित

दरअसल, इसी मामले में यूथ कांग्रेस ने पहले ही 7 राज्यों में 202 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा 60 पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात में 49, झारखंड में 32, पश्चिम बंगाल में 26, तेलंगाना में 14, उत्तर प्रदेश में 11 और हरियाणा में 10 पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई है।

अनुशासनहीनता मान रही पार्टी

कांग्रेस संगठन ने महारैली में पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी को अनुशासनहीनता माना है। निलंबन के आदेश अगले निर्देश तक लागू रहेंगे।

अब छत्तीसगढ़ में भी पार्टी की नजर उन नेताओं पर है, जो महारैली में शामिल नहीं हुए। दिवाली के बाद होने वाली चर्चा के बाद यह साफ होगा कि प्रदेश में कितने नेताओं पर गाज गिरती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button