chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | RTE फीस पर बड़ा फैसला, निजी स्कूलों को मिलेगी राहत?

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार (RTE) कानून के तहत निजी स्कूलों को मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की दिशा में शासन ने कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस राशि के पुनर्निर्धारण के लिए एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी की अनुशंसा के आधार पर ही निजी स्कूलों को प्रतिपूर्ति राशि दी जाएगी।

इस फैसले को छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की लंबे समय से चली आ रही मांग से जोड़कर देखा जा रहा है। एसोसिएशन ने कमेटी गठन के बाद मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री के प्रति आभार जताया है।

दरअसल, निजी स्कूलों का कहना था कि पिछले 14 वर्षों से फीस में बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसी मांग को लेकर एसोसिएशन ने 1 मार्च से 17 मई तक असहयोग आंदोलन चलाया था। आंदोलन के बाद शासन ने प्रतिपूर्ति राशि का दोबारा निर्धारण करने के लिए कमेटी बनाने का आश्वासन दिया था।

अब कमेटी की सिफारिशों के बाद RTE के तहत निजी स्कूलों को दी जाने वाली राशि तय होगी। हालांकि, प्रतिपूर्ति राशि में कितनी बढ़ोतरी होगी और नई दरें कब से लागू होंगी, यह कमेटी की अनुशंसा और शासन के अगले फैसले के बाद स्पष्ट होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button