chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | सीनियर जज प्रमोशन के लिए परीक्षा, देखें आदेश

 

रायपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के 5 रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए सीमित प्रतियोगी परीक्षा का ऐलान किया है। इसके लिए सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद पर कम से कम 3 साल की अर्हक सेवा जरूरी होगी।

पदोन्नति के इच्छुक पात्र न्यायिक अधिकारियों को लिखित परीक्षा में कम से कम 50% अंक हासिल करने होंगे, तभी वे इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे।

आवेदन संबंधित प्रधान जिला न्यायाधीश के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन की अग्रिम प्रति हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल को ई-मेल से भी भेजनी होगी। आवेदन 5 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक हाईकोर्ट रजिस्ट्री पहुंच जाना चाहिए। इसके बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button