chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | IAS की फेक Facebook ID, 2 घंटे में 58 दोस्त!

 

रायपुर। फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर ठगी करने का नया मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव IAS सुबोध सिंह के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना डाला।

शातिर ने अकाउंट बनाने के महज 2 घंटे के भीतर 58 लोगों को दोस्त भी बना लिया। इसके बाद परिचितों से पैसे मांगने की कोशिश की गई।

फर्जी आईडी के जरिए पैसे मांगने की जानकारी मिलते ही IAS सुबोध सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button