chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | बस्तर रेजिमेंट पर बड़ा अपडेट

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन की मांग अब आधिकारिक प्रक्रिया में पहुंच गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रस्ताव पर जवाब देते हुए बताया है कि इस संबंध में जांच और परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 26 जून 2026 को रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर बस्तर रेजिमेंट के गठन की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि बस्तर के आदिवासी युवाओं ने नक्सल विरोधी अभियानों में साहस और उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया है, इसलिए सेना में अलग रेजिमेंट का गठन क्षेत्र और देश दोनों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

अब रक्षा मंत्री की ओर से मिले जवाब के बाद इस मांग को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि बस्तर रेजिमेंट बनने से क्षेत्र के युवाओं के लिए सेना में भर्ती और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button