chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR MEKAHARA FIRE | मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में आग

 

रायपुर। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा के इमरजेंसी (कैजुअल्टी) वार्ड में मंगलवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही अस्पताल स्टाफ ने मरीजों को तुरंत दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन और कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मेकाहारा में ऑपरेशन के दौरान एसी कंप्रेसर फटने से आग लग चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button