chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | भ्रष्टाचार और अवैध वसूली मामले में फंसा DEO …

बलरामपुर. प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीराम यादव एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और करोड़ों रुपये के कथित गबन के आरोप लगाते हुए सरगुजा संभाग के कमिश्नर से उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है। शिकायत में 2016 के कथित मध्यान्ह भोजन घोटाले का भी जिक्र किया गया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुराने मामलों में कार्रवाई पूरी नहीं हुई और अब भी विभाग में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं हाल ही में जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने का भी दावा किया गया है। दूसरी ओर, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले में जांच की मांग की गई है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट होगी।



