chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | चैंबर में बवाल! बैठक से पहले बड़े पदाधिकारी का इस्तीफा

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की 9 अगस्त की कार्यकारिणी बैठक से ठीक पहले संगठन में विवाद सामने आया है। बिलासपुर संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी ने इस्तीफा दे दिया है।

सोनी ने चैंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी को भेजे त्यागपत्र में संविधान की धारा 1 और 15 में संशोधन और प्रदेश के सभी क्षेत्रों को समान प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई है। उनका आरोप है कि करीब डेढ़ साल तक मांग उठाने के बावजूद इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई।

खास बात यह है कि उन्होंने 6 अगस्त को बैठक के एजेंडे में संविधान संशोधन का मुद्दा शामिल करने की मांग की थी, लेकिन यह विषय एजेंडे में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने बिलासपुर संभाग कार्यकारी अध्यक्ष पद के साथ कार्यकारिणी और संविधान संशोधन समिति से भी इस्तीफा दे दिया।

अब 9 अगस्त की बैठक से पहले सामने आए इस इस्तीफे ने चैंबर के भीतर सियासत और चर्चाओं को तेज कर दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button