hindi newsनेशनल
GOLD SMUGGLING | ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में 3 करोड़ का सोना!

नागपुर। ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई नागपुर की संयुक्त टीम ने ट्रेन में कार्रवाई कर 2.166 किलो विदेशी सोना जब्त किया है। बरामद सोने की कीमत करीब 3.09 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
गोंदिया से नागपुर के बीच ट्रेन की जांच के दौरान पिछले जनरल कोच में एक संदिग्ध यात्री पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से सोने के बिस्किट बरामद हुए।
आरोपी को गिरफ्तार कर जब्त सोना डीआरआई नागपुर के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



