chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG DRUG NETWORK | रायपुर बना ड्रग्स का बड़ा अड्डा! 12 राज्यों तक नेटवर्क

रायपुर. रायपुर में ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दूसरे राज्यों से नशीले पदार्थ रायपुर पहुंच रहे थे। आउटर की कॉलोनियों में किराए के मकानों को कथित तौर पर डंपिंग पॉइंट बनाया गया और यहां से छोटी-छोटी खेप 12 राज्यों तक भेजी जा रही थी।
पुलिस ने अब तक 164 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब साढ़े 5 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया है। इसमें 588 किलो गांजा, MDMA, कोकीन और नशीली गोलियां शामिल हैं। पुलिस ने 19 गाड़ियां और 81 मोबाइल भी जब्त किए हैं।
जांच में सामने आया है कि पुलिस का शिकंजा कसने के बाद तस्करों ने रायपुर से आगे दुर्ग-भिलाई और आसपास के इलाकों में ठिकाने बदलने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के सरगनाओं और उनके संपर्कों की पड़ताल कर रही है।



