chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
SOCIAL MEDIA POST | अमित शाह पर आपत्तिजनक पोस्ट! रायपुर में FIR

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के कुछ अधिकारियों को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट शेयर करने का मामला सामने आया है। रायपुर के सिविल लाइन थाने में शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शिकायतकर्ता अमन यादव का आरोप है कि Instagram के दो अकाउंट से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो शेयर किए जा रहे थे। इनमें अमित शाह समेत अधिकारियों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं।
पुलिस अब दोनों अकाउंट, पोस्ट की सामग्री और इन्हें चलाने वालों की पहचान से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।



