chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
IGKV PAPER LEAK UPDATE | FIR के बाद 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में B.Sc द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी पेपर लीक की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। परीक्षा शुरू होने से पहले जानकारी सामने आने पर पेपर रद्द कर दिया गया और मामले में FIR दर्ज हो गई।

सुबह 8:50 बजे कवर्धा से पेपर लीक की सूचना मिली। इसके बाद विश्वविद्यालय ने सुबह 10:30 बजे होने वाली परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल जांच और दोषियों पर FIR के निर्देश दिए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय ने 5 सदस्यीय जांच समिति बनाई है।
अब समिति यह पता लगाएगी कि प्रश्नपत्र आखिर कहां से लीक हुआ और इसके पीछे कौन है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरस्त परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित होगी।



