chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR BLACK CURRENCY | पुलिस ने खोला करोड़ों की ठगी का बड़ा राज!

 

रायपुर. रायपुर पुलिस ने ‘वॉश एंड वॉश’ यानी Black Currency ठगी करने वाले बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 करोड़ रुपए से ज्यादा नकदी, 17 मोबाइल फोन, नोट के आकार के काले कागज, कांच की प्लेटें और ठगी में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद हुई है।

इस मामले में पहले दो महिला आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। सात और गिरफ्तारियों के बाद इस केस में कुल 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

पांच सितारा होटल बनता था ठगी का अड्डा

गिरोह ऐसे लोगों को निशाना बनाता था, जिन्हें कम समय में पैसा दोगुना करने या बड़ी रकम कमाने का लालच दिया जाता था। आरोपी खुद को बड़े नेताओं और विदेशी निवेशकों से जुड़ा बताते थे और प्रभाव जमाने के लिए नेताओं-फिल्मी कलाकारों के साथ तस्वीरें भी दिखाते थे।

पीड़ितों को बड़े शहरों के पांच सितारा होटलों और रिसॉर्ट में बुलाया जाता था। वहां काले नोटों को केमिकल से असली बनाने का नकली प्रदर्शन किया जाता था। इसके बाद विदेशी केमिकल, परमिशन और दूसरी औपचारिकताओं के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए ऐंठ लिए जाते थे।

पुणे रिसॉर्ट में चल रही थी करोड़ों की ठगी

पुलिस को तकनीकी जांच के दौरान गिरोह के सात सदस्यों के पुणे में होने की जानकारी मिली। करीब एक सप्ताह निगरानी के बाद खंडाला के एक रिसॉर्ट में दबिश दी गई।

यहां आरोपी वाराणसी के एक व्यक्ति को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर बुलाए हुए थे। पीड़ित करोड़ों रुपए लेकर पहुंचा था और रकम आरोपियों को सौंप चुका था। पुलिस ने आरोपियों को कथित तौर पर ठगी करते हुए पकड़ लिया।

2005 से सक्रिय था गिरोह

पुलिस के मुताबिक गिरोह वर्ष 2005 से सक्रिय है और देशभर में 100 से ज्यादा लोगों से अरबों रुपए की ठगी कर चुका है। छत्तीसगढ़ के अलावा नोएडा, पुणे, बड़ौदा, उदयपुर, दिल्ली और दूसरे शहरों में भी इसी तरह की वारदातों की जानकारी सामने आई है।

गिरफ्तार 7 आरोपी –

ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ योगी, उम्र 46 वर्ष, निवासी सेक्टर-51, समस्तपुर, गुरुग्राम, हरियाणा।
प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उर्फ कैप्टन उर्फ शेट्टी उर्फ रेड्डी, उम्र 52 वर्ष, निवासी पाण्डेयपुर लालपुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
मनोज कुमार श्रीवास्तव उर्फ बड़े सर, उम्र 55 वर्ष, निवासी शिवपुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
विवेक सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी चेतगंज, वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
शुभम पांडेय, उम्र 37 वर्ष, निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश, वर्तमान पता मुंबई।
योगेन्द्र चौहान, उम्र 48 वर्ष, निवासी केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
बालमुकुंद दीक्षित, उम्र 40 वर्ष, निवासी केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button