chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
RAIPUR BLUE WATER DEATH | 77 घंटे बाद मिला आदिल का शव

रायपुर। रायपुर के नया रायपुर स्थित ब्लू वॉटर में बुधवार को डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है।
शनिवार देर रात शव पानी के ऊपर दिखाई दिया, जिसके बाद सर्चिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला। आदिल की तलाश में SDRF और NDRF की टीमें लगातार तीन दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थीं।
बताया जा रहा है कि आदिल दोस्तों के साथ ब्लू वॉटर घूमने गया था। इसी दौरान पानी में एक तरफ से दूसरी तरफ तैरकर जाने की शर्त लगी। आदिल और उसका एक दोस्त पानी में उतरे, लेकिन आदिल गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
करीब तीन दिन तक परिजन उसके शव के मिलने का इंतजार करते रहे। आखिरकार शनिवार देर रात रेस्क्यू टीम को सफलता मिली।



