chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | शर्मा साय और साव पर कथित आपत्तिजनक कमेंट, 2 पर FIR

रायपुर। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। शिकायत के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के कमेंट बॉक्स में कथित तौर पर अश्लील और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया।
पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट और पोस्ट से जुड़े डिजिटल सबूतों की जांच शुरू कर दी है। दोनों अकाउंट संचालकों की भूमिका और पहचान भी खंगाली जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।



