chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH BREAKING | IFS विवेक आचार्य की नई पोस्टिंग! पर्यटन मंडल से लौटे

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने IFS अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी दी है।
2006 बैच के IFS विवेक आचार्य की सेवाएं वन विभाग को वापस किए जाने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर का कार्यकारी संचालक नियुक्त किया गया है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 29 अगस्त को इसका आदेश जारी किया। विवेक आचार्य प्रतिनियुक्ति पर आगामी आदेश तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इससे पहले वे छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर के प्रबंध संचालक के पद पर थे। 18 अगस्त के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद उनकी सेवाएं वन विभाग को वापस की गई थीं।



