chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BILASPUR AIRPORT HADSA | बिलासपुर में फ्लाइट का टायर फटा!

 

बिलासपुर. दिल्ली से बिलासपुर पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 की लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। विमान रनवे पर ही रुक गया और राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यात्रियों के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान को जोरदार झटका लगा। कुछ ही सेकेंड बाद विमान के अंदर जलने की गंध आने लगी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

शुरुआती जांच में एक टायर फटने के साथ विमान के बाकी 3 पहिए लॉक होने की बात सामने आई है। विमान का व्हील एक्सल भी क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है।

आखिर लैंडिंग के दौरान टायर कैसे फटा? DGCA की 9 सदस्यीय टीम इसकी जांच कर रही है।

टीम ने रनवे, विमान की तकनीकी स्थिति और मेंटेनेंस रिकॉर्ड की भी जांच की। रनवे को जांच के बाद सुरक्षित बताया गया, जिसके बाद प्रयागराज से आई दूसरी फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई।

क्षतिग्रस्त विमान की मरम्मत में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। अलायंस एयर अब विमान को सुरक्षित तरीके से दिल्ली ले जाकर वहां वर्कशॉप में पूरी तरह रिपेयर करने की तैयारी में है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button