chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
BSP SCRAP THEFT | 250 टन स्क्रैप चोरी केस में संजय सिंह को हाईकोर्ट से राहत

भिलाई. भिलाई स्टील प्लांट से करीब 250 टन लौह स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में कथित मास्टरमाइंड संजय सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। संजय लंबे समय से जेल में था और पुलिस ने उसे इस मामले में प्रमुख आरोपी बताया था।
पुलिस के मुताबिक, फ्लू डस्ट की आड़ में BSP का स्क्रैप बाहर निकालकर खपाया जा रहा था। जांच के दौरान करीब 3.22 करोड़ रुपए का स्क्रैप जब्त हुआ था और 10 गाड़ियां भी पकड़ी गई थीं।
संजय सिंह के बेटे अभय सिंह, कारोबारी हिमांशु खंडेलवाल और BSP के पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को भी पहले हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है। अब मामले में पुलिस के आरोप और आरोपियों की भूमिका का फैसला ट्रायल के दौरान होगा।



