chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

IGKV PAPER LEAK | कल से रद्द परीक्षाएं, पासवर्ड से खुलेंगे प्रश्नपत्र

 

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में लगातार तीन प्रश्नपत्र लीक होने के बाद परीक्षा व्यवस्था बदल दी गई है। अब कॉलेजों को पहले की तरह प्रश्नपत्रों के पैकेट नहीं भेजे जाएंगे।

लीक के कारण स्थगित की गई तीन परीक्षाएं अब 7, 8 और 9 सितंबर को आयोजित होंगी। इस बार प्रश्नपत्र कॉलेजों को पासवर्ड प्रोटेक्टेड ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे।

सबसे खास बात यह है कि परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही कॉलेज प्रबंधन को पासवर्ड दिया जाएगा। पासवर्ड के बिना प्रश्नपत्र नहीं खोला जा सकेगा।

प्रश्नपत्र खोलने की पूरी प्रक्रिया कमेटी की मौजूदगी में होगी और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पूरी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजनी होगी।

दरअसल, पिछले महीने दुर्ग के एक निजी कॉलेज से तीन विषयों के प्रश्नपत्र परीक्षा से कुछ घंटे पहले WhatsApp पर वायरल हो गए थे। इसके बाद तीनों परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थीं।

पेपर लीक मामले में दो महिला ऑब्जर्वर निलंबित की गईं और स्नातक स्तर के परीक्षा प्रभारी को भी हटाया गया। हालांकि परीक्षा विभाग के अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल अभी भी बने हुए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button