chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | वन विभाग में बड़ा प्रमोशन! 18 रेंजर बने ACF …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। राज्य शासन ने 18 वनक्षेत्रपाल यानी रेंजरों को पदोन्नत कर सहायक वन संरक्षक (ACF) के पद पर नियुक्त किया है।
विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

बढ़ेंगी जिम्मेदारियां
प्रमोशन के बाद सभी 18 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी। अब वे सहायक वन संरक्षक के पद पर विभागीय और प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे।
लेवल-12 में मिलेगा वेतन
शासन के आदेश के अनुसार पदोन्नति पाने वाले सभी 18 अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-12 में रखा गया है।
वन विभाग में एक साथ 18 रेंजरों की पदोन्नति को महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है।



