chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | छात्राएं पैदल चलीं, CM सख्त! अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश

 

रायपुर। सरगुजा के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं को अपनी समस्याएं बताने के लिए कलेक्टोरेट तक पैदल निकलने की नौबत आने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ी नाराजगी जताई है।

घटना की जानकारी मिलते ही CM साय ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने साफ कहा कि बच्चियों को अपनी बुनियादी समस्याएं बताने के लिए विद्यालय से पैदल निकलना पड़े, यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

छात्राओं ने बिजली, शिक्षकों की कमी, पढ़ाई, मेस और साफ-सफाई जैसी समस्याएं सामने रखी थीं। मुख्यमंत्री ने इन सभी समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।

CM ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के आवासीय स्कूलों और छात्रावासों में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही छात्रावासों की नियमित समीक्षा और अधिकारियों के लगातार निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दोबारा प्रशासन तक पैदल पहुंचने की स्थिति न बने।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button